इश्क़-ए-दरिया में गोते लगाना मगर , सोच करके इसे पार जाना भी है । ज़िंदगी शायरों की ग़ज़ल बन गई , हर क़दम पे इसे गुनगुनाना भी है।। अबतो शाया भी मुझसे लगा रूठने, शाम होते ही जानें कहाँ जाता है । यह ज़माने का जौहर हो या हो सितम, फिर से रूठे हुओं को मनाना भी है ।। शुक्रिया तुमको लख-लख मेरे हमसफ़र , छोड़ना हाथ से अब न पतवार को । तुम खिवैया हो जीवन की नैया के जब, पार कर लेंगे सागर की मझधार को।। **पथिक
Thursday, 12 January 2017
Monday, 2 January 2017
शोधन
😋😊😜😉
नेताओं का शोधन कैसे किया जाये बतलाओ
मैटलर्जी का पूरा प्रोसेस ही प्रयोग में लाओ
निस्तापन से शुरू करो और भर्जन भी दोहराओ
फिर प्रगलन की क्रियाविधि का वर्जन भी अपनाओ
शालिनी शर्मा
सैफई में घमासान पिता पुत्र में छिड़ा
सत्ता के लिये फिर पिता से बेटा जा भिड़ा
अखिलेश ने पिता से पद को छीन के कहा
आराम कीजिये मैं हो गया हूँ अब बड़ा
शालिनी शर्मा
नमस्कार दोस्तों
लीजिये प्रस्तुत हैं हास परिहास की आज की रचनाऐं। पढ़ियेगा और जरूर बताइयेगा की कैसी हैं। हास्य लिखना वास्तव में बहुत मुश्किल है ,डॉक्टर सुनील जोगी ,डॉक्टर प्रवीण शुक्ला ,श्री अरुण जैमिनी जी आदि को सादर नमन जो वो ये काम बहुत आसानी से कर लेते हैं। ⛥⛦⛦⛦⛦⛦⛦
🔆🔆🔆🔆🔆🔆
🏉
😉😉😉😉😉😉😉धन्यवाद शालिनी शर्मा

Monday, 12 September 2016
FUNNY

प्यार में ना हार, ना ही जीत होती है
जब भी दिखे सजना तभी बस ईद होती है
नमस्कार दोस्तों
लीजिये पेश है आज की ये फनी पोस्ट
मेरे विचार हैं ,मेरी ये सोच है
मत ये समझना के, हम तुम्हारे कोच है
पैरोडी (दिल की ये आरजू थी कोई दिलरुबा मिले )
हम चाहते हैं के अच्छी दवा हमको अब मिले
लो बाबा रामदेव ने दूर कर दिये गिले
हमने बिमारियों में गुजारी है जिन्दगी
डरते हैं एलोपैथी की गोली से हमसभी
ऐसा ना हो के उल्टा असर गोली का दिखे
लो बाबा रामदेव ----------------
घी ये पतंजलि का बहुत खास ,शुद्ध है
ये कम्पनी स्वदेशी ,मिलावट विरुद्ध है
एक बार क्यों ना सेवा का मौका इन्हें मिले
लो बाबा रामदेव ----------------
शालिनी शर्मा
अज्ञानी वो जो नही पतंजलि अपनाये
सीख ले योगा ना कभी बीमारी घर आये
Friday, 2 September 2016
soche vichare
मछली से हम कहें अगर पानी बिन रहना सीखो जी
अगर टोकरी के बर्तन से बोले, तुम मत चीखो जी
हो चुनाव,तब क्या ये सम्भव ,क्या ऐसा हो सकता है
भीड़ से नेता कह दें ,कृपया रैली में मत दीखो जी
नमस्कार दोस्तों
अगर आप हास्य पढ़ना और सुनना चाहते हैं तो नेता ऐसा टॉपिक है जिसमें आपको भरपूर हास्य मिलेगा।धन्यवाद उस व्यक्ति का जिसने हास्य लिखने के लिये सबसे पहले नेताओं को चुना।
नेता एक ऐसा प्राणी है जो देश को बर्बाद करने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। भूटान में चुनाव लड़ने के लिये ग्रैजुएट होना जरूरी है पर भारत में नही क्योंकि भारत महान देश है।महान देश छोटी छोटी बातो पर ध्यान नही देते।
धन्यवाद
देश की समस्याओं पर चर्चा करने के लिये सारे नेता खाट पे बैठे पर खाट इतनी नरम थी कि बैठते ही सो गये
परन्तु सोना भी जरूरी है वरना स्वास्थ्य खराब हो जाता हैऔर नेताओं का स्वास्थ्य सही रहना आवश्यक है जनता तो बीमार होती रहती है डेंगू ,चिकनगुनिया सब जानी पहचानी बीमारियां है उसकी

Sunday, 10 April 2016
Hasya Geet SHALINI SHARMA

पैरोडी
(हनुमत डटे रहो आसन पर
जब तक कथा राम की होए )
ममता कोस रही मोदी को
राहुल की भी है तकरार
लालू संग नितीश की जोड़ी
धन्य हुआ है बिहार
ममता --------------------
जनम जनम के बैरी मिलकर
कर लेते गठजोड़
करते बिन सिर पैर की बाते
जिनका ना कोई निचोड़
ममता --------------------
आप कहे बीजेपी झूठी
बीजेपी है मौन
खास हुए ये आम भूल गये
अन्ना जी हैं कौन
ममता ------------------
आप की ढपली बजा रहे हैं
कविवर श्री विश्वास
लोकपाल फिर गरमाएगा
क्यों होते हो उदास
ममता ------------------
हरियाणा ,उत्तरांचल एमपी
केरल ,असम उड़ीसा
चाहे हो स्टेट कोई भी
हाल एक है सभी का
शालिनी शर्मा
Saturday, 5 March 2016
Friday, 12 February 2016
Subscribe to:
Posts (Atom)