Friday, 2 September 2016

soche vichare

मछली से हम कहें अगर पानी बिन रहना सीखो जी 
अगर टोकरी के बर्तन से बोले, तुम मत चीखो जी 
हो चुनाव,तब क्या ये सम्भव ,क्या ऐसा हो  सकता है 
भीड़ से नेता कह दें ,कृपया रैली में  मत दीखो जी
                                            


















नमस्कार दोस्तों 
अगर आप हास्य पढ़ना और सुनना चाहते हैं तो नेता ऐसा टॉपिक है जिसमें आपको भरपूर हास्य मिलेगा।धन्यवाद उस व्यक्ति का जिसने हास्य लिखने के लिये सबसे पहले नेताओं को चुना। 
           नेता एक ऐसा प्राणी है जो देश को बर्बाद करने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। भूटान में चुनाव लड़ने के लिये ग्रैजुएट होना जरूरी है पर भारत में नही क्योंकि भारत महान देश है।महान देश छोटी छोटी बातो पर ध्यान नही देते।
                            धन्यवाद 
देश की समस्याओं पर चर्चा करने के लिये सारे  नेता खाट पे बैठे पर खाट इतनी नरम थी कि बैठते ही सो गये
परन्तु सोना भी जरूरी है वरना स्वास्थ्य खराब हो जाता हैऔर नेताओं का स्वास्थ्य सही रहना आवश्यक है जनता तो बीमार होती रहती है डेंगू ,चिकनगुनिया सब जानी पहचानी बीमारियां है उसकी      

Sunday, 10 April 2016

Hasya Geet SHALINI SHARMA

           
                
 


                           पैरोडी 
            (हनुमत डटे रहो आसन पर 
             जब तक कथा राम की होए )       
ममता कोस रही मोदी को 
राहुल की भी है तकरार 
लालू संग नितीश की जोड़ी 
धन्य हुआ है  बिहार 
ममता --------------------
      जनम जनम के बैरी मिलकर 
      कर  लेते गठजोड़ 
      करते बिन सिर पैर की बाते 
      जिनका ना कोई निचोड़ 
ममता --------------------
आप कहे बीजेपी झूठी 
बीजेपी है मौन 
खास हुए ये आम भूल गये 
अन्ना जी हैं कौन 
ममता ------------------
     आप की ढपली बजा रहे हैं 
     कविवर श्री विश्वास 
     लोकपाल फिर गरमाएगा 
     क्यों होते हो उदास  
ममता ------------------   
 हरियाणा ,उत्तरांचल एमपी 
केरल ,असम उड़ीसा 
चाहे हो स्टेट कोई भी 
हाल एक है सभी का  
                   शालिनी शर्मा
       
             

  

Saturday, 5 March 2016

BAYAN

     देश हृदय में बसा हुआ है मांगे सबकी खैर 
   ना   काहू  से दोस्ती  , ना  काहू   से    बैर                                

Friday, 12 February 2016

NAMAN

               शहीद को नमन
हनुमंथप्पा चले गये पर छोड़ गये सन्देश 
मत छोड़ो तुम धैर्य साथियों हो कोई परिवेश 
                            शालिनी शर्मा
  

Monday, 28 December 2015

PLEASE RESPECT WOMAN



   A GREAT PERSONALITY
 
घर तक में नारी ना सुरक्षित ,झूठे सब आश्वासन हैं 
घर  घर  में  पांचाली  है , घर  घर में   दुष्शासन    हैं

Thursday, 10 December 2015

ahsas

तेरे होने का इक अहसास ही मुस्कान लाता है 
नजर में तू ही तू ,दिल को भी बस तू तो भाता है 
मेरी हर बात में बस जिक्र तेरा ही तो होता है
तू आखिर कोन है जिसपे हमेशा प्यार आता है 
         कभी तू मुस्कुराता है ,कभी नखरे दिखाता है 
        कभी शबनम की बूंदे बन के ,नेह बूंदे गिराता है 
       तेरी परछाइयों से ,सायों से घर सवांरता है 
      कभी मरहम तू ,दर्दे दिल कभी खुद बन के आता है 
दिये की रोशनी है तू ,अंधेरो को हटाता है 
तू पूजा का वो मन्दिर है जो मन पावन बनाता है 
समुन्दर सा है गहरा तू ,घना तरुवर की छाया सा 
तू देके होंसला हरदम ,बिखरने से बचाता है 
                                   शालिनी शर्मा